dharma sangrah
✕

प्रभास का अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का सपना हुआ पूरा, तारीफ में कही यह बात

Updated: रविवार, 20 फ़रवरी 2022 (16:50 IST)
हर एक्टर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का सपना देखता है। बिग बी के साथ काम करना जिंदगी भर के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं। साउथ सुपरस्टार प्रभास को भी अब अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिल चुका है।

 
अमिताभ बच्चन और प्रभास दोनों साथ में एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। साइंस-फिक्शन इस फिल्म का अभी तक नाम तय नहीं हुआ है। इसे 'प्रोजेक्ट के' कहा जा रहा है।
 
फिल्म की पहले दिन की शूटिंग के बाद अमिताभ और प्रभास, दोनों ने एक-दूसरे की सराहना की है। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए प्रभास के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए उन्हें प्रतिभाशाली और विनम्र कलाकार बताया। वहीं प्रभास ने लिखा कि, लेजेंडी अमिताभ बच्चन के साथ काम करना मेरे लिए किसी सपने की तरह है।
 
अमिताभ बच्चन ने लिखा, पहला दिन...पहला शॉट...पहली फिल्म 'बाहुबली' प्रभास के साथ...उनका ऑरा, उनकी प्रतिभा और उनकी विनम्रता का साथ पाना बहुत सम्मान की बात है...सीखने के लिए आत्मसात करना!!
 
प्रभास ने अमिताभ की थ्रोबैक फोटो शेयर कर लिखा, यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। फिल्म का पहला शॉट लेजेंड्री अमिताभ बच्चन सर के साथ। 
 
निर्देशक नाग अश्विन की इस फिल्म में अमिताभ और प्रभास के साथ ही दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। खबरों के अनुसार यह फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। 
 

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख