dharma sangrah
✕

अमित साध की फिल्म 'मैं' की शूटिंग का हुआ रैप अप

Updated: शनिवार, 10 जून 2023 (15:17 IST)
Amit Sadh: बॉलीवुड एक्टर अमित साध बीते कुछ समय से मुंबई में अपनी आगामी फिल्म 'मैं' की शूटिंग में व्यस्त थे। वह कई दिनों से मुंबई की तपती धूप में कैमरा के सामने पूरे ज़ोरोशोरों से इंटेंस सीन्स और शॉट्स देकर अपनी बेहतरीन अदाकारी का प्रमाण दे रहे थे। अब अमित के फैंस के लिए खुशखबरी है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग आखिरकार पूरी कर ली है।
 
अमित साध ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शूट से जुड़ी कुछ अनदेखी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की है। जिसे देखकर लोग बहुत खुश है कि उन्हें एक मज़ेदार कहानी देखने को मिलेगी।
 
एक्टर ने पिछले महीने ही फ़िल्म के सेकंड शेड्यूल की शूटिंग आरंभ की थी, जो अमित के लिए बहुत ही थकाऊ और अति परिश्रमी थी। कॉप ड्रामा होने के नाते इस फ़िल्म में दर्शकों के लिए मेकर्स ने सशक्त संदेश दिया है। साथ ही फ़िल्म सामाजिक रूप से प्रासंगिक भी है।
 
अमित ने फ़िल्म के सेट से आखिरी दिन की फोटोज भी अपने सोशल मीडिया पर साझा की है। इस फ़िल्म में अमित ईशा देओल तख्तानी, सीमा बिस्वास, तिग्मांशु धूलिया, मिलिंद गुणाजी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। फिल्म सचिन सराफ ने डायरेक्ट की है। आपको बता दे यह उनकी पहली फिल्म है।
 
फिल्म 'मैं' की रिलीज़ डेट मेकर्स जल्द ही ऑडियंस के साथ शेयर करेंगे। अमित साध के पास 'मैं' के अलावा शार्ट फिल्म घुसपैठ, पुणे हाईवे और दुरंगा 2 पाइपलाइन में है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख