शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. allu arjun film pushpa first song jago jago bakre released
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 13 अगस्त 2021 (13:17 IST)

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का पहला गाना 'जागो जागो बकरे' हुआ रिलीज

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का पहला गाना 'जागो जागो बकरे' हुआ रिलीज - allu arjun film pushpa first song jago jago bakre released
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई भाषाओं में बनने वाली इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन की डकैती पर आधारित है। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है। 

 
इस गाने का नाम 'जागो जागो बकरे' है। यह गाना पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। इस गाने के म्यूज़िक कंपोजर देवी प्रसाद है। इस गाने को हिन्दी भाषा में विशाल ददलानी ने, तेलुगु में शिवम ने, तमिल में बेनी दयाल ने, कन्नड़ में विजय प्रकाश ने और मलयालम में राहुल नांबियार ने गाया है। 
 
गाने के हिन्दी बोल रकीब आलम ने, तेलुगु बोल चंद्रबोस ने, तमिल बोल विवेका ने, कन्नड़ बोल वरदराज चिक्काबल्लापुरा ने, और मलयालम बोल सिजू थूरूर ने लिखे हैं। 
 
गाने में अल्लू अर्जुन बेहद खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म पुष्पा दो हिस्सों में रिलीज होगी।‍ इस फिल्म का पहला पार्ट इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगा। जबकि दूसरा पार्ट साल 2022 में रिलीज किया जाएगा।
 
ये भी पढ़ें
गुप्ता जी का पेन गिरा नदी में : पूरा चुटकुला हंसा हंसा कर पेट दुखा देगा