dharma sangrah
✕

अल्लू अर्जुन ने फैंस और हेटर्स को दी खास सीख, बोले- नफरत छोड़ो, अपनी जिंदगी पर ध्यान दो

Updated: बुधवार, 29 जुलाई 2026 (14:03 IST)
जब सबसे बड़ी फैन फॉलोइंग की बात होती है, तो अल्लू अर्जुन का नाम सबसे पहले लिया जाता है। भारत के सबसे बड़े पैन इंडिया स्टार माने जाने वाले अल्लू अर्जुन ने अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार अंदाज से करोड़ों लोगों का दिल जीता है। वह हमेशा अपने फैंस के लिए समय निकालते हैं, चाहे सोशल मीडिया हो या फिर उनसे आमने-सामने मिलना। यही वजह है कि वह अपने फैंस के लिए हर बार कुछ खास करते नजर आते हैं।
 
हाल ही में हैदराबाद में हुए ऑल इंडिया अल्लू अर्जुन फैन एसोसिएशन (AAFA) के सालाना कार्यक्रम में अल्लू अर्जुन ने हजारों फैंस से मुलाकात की। अपने सिग्नेचर ब्लैक आउटफिट में पहुंचे अल्लू ने फैंस से दिल खोलकर बात की, सभी से हर साल कम से कम एक अच्छा काम करने की अपील की और अपने फैंस, एंटी-फैंस और हेटर्स के लिए भी एक खास संदेश दिया।

ALSO READ: जेल, विवाद और फिर धमाकेदार वापसी, संजय दत्त की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं
 
अल्लू अर्जुन ने कहा, मैं काफी समय से अपने फैंस, एंटी-फैंस और हेटर्स से एक बात कहना चाहता था। मेरी इस बात को याद रखना, क्योंकि मैं लंबे समय से ऐसे मौके का इंतजार कर रहा था। अगर आपको कोई पसंद नहीं है, तो उससे नफरत करने और उसे ट्रोल करने में अपना समय बर्बाद मत कीजिए।
 
उन्होंने आगे कहा, अगर कोई पसंद नहीं है, तो उसे छोड़ दीजिए। अपने समय का 1% भी उस पर बर्बाद मत कीजिए। अगर आपके पास 100 रुपये हों, तो क्या आप उन्हें ऐसी चीज पर खर्च करेंगे जो आपको पसंद नहीं है? बिल्कुल नहीं। इसलिए अपना समय उन चीजों पर लगाइए जो आपको पसंद हैं। जिस लड़की को आप पसंद करते हैं, उसके घर के बाहर जाकर इंतजार करिए।

बॉलीवुड की अन्य लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
AAFA एनुअल समिट 2026 में अल्लू अर्जुन ने अपने फैन कम्युनिटी के हर सदस्य के लिए एक खास इंश्योरेंस प्रोग्राम की भी शुरुआत की। इस बड़े कार्यक्रम में करीब 1,000 फैंस शामिल हुए, जिससे यह साल के सबसे बड़े फैन इवेंट्स में से एक बन गया। अल्लू अर्जुन ने खुद सभी का स्वागत किया, फैंस के साथ पर्सनल तस्वीरें खिंचवाईं और उनके साथ मिलकर लंच भी परोसा। इस कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और ओडिशा से फैंस और फैन एसोसिएशन के सदस्य पहुंचे थे।
 
वहीं, लगातार कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले अल्लू अर्जुन ने अपनी आने वाली फिल्म राका के ऐलान से एक बार फिर जबरदस्त हलचल मचा दी है। एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनका नया लुक सिर्फ पोस्टर के जरिए सामने आया, लेकिन उसने पूरे देश में जबरदस्त चर्चा बटोर ली और यह अब तक के सबसे बड़े कैरेक्टर रिवील्स में से एक बन गया।
 
अब पूरे देश के दर्शक अल्लू अर्जुन फिर से बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके पास लोकेश कनगराज के साथ AA23, पुष्पा 3: द रैम्पेज और कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी लाइनअप में हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख