dipawali
Fri, 30 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Alia Bhatt Road Side Toilet Highway IIFA 2017

सड़क पर ही टॉयलेट जाना पड़ा आलिया भट्ट को...!

आलिया भट्ट
बॉलीवुड की प्रतिभाशाली और खुबसुरत और कमसिन अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाईवे जैसी पिक्चर में जो किरदार निभाया, उससे सभी वाकिफ हैं और उस किरदार को काफी सराहा भी गया। पर उनकी परदे के पीछे की असली दुनिया जैसी दिखाई देती है, असल में उतनी आसान होती नहीं।

अब आलिया के बताए इस अजीब वाकये की ही ले लो...दरअसल बात हाईवे की शूटिंग के समय की है, जब आलिया को बाथरूम के लिए सार्वजनिक स्थानों पर ही जाना पड़ता था। इस पर आलिया ने खुद बताया कि हाईवे की शूटिंग के वक्त हम सभी रास्तों पर ट्रक से घुमते रहते थे। और इम्तियाज को जो लोकेशन अच्छी लग जाती थी, वहां रुक कर शूट करते थे। ऐसे में ना कोई वेनिटी वेन होती थी, ना ही होटल के रूम। उन्होंने बताया कि कई बार तो मुझे रोड साइड पर ही टॉयलेट के लिए जाना पड़ता था। 
 
बी-टाउन में यह बात तो मानी जाती है कि हाईवे में आलिया का काम बहुत ही शानदार था। इतनी मुश्किलों के बाद भी आलिया ने बहुत अच्छा परफॉर्म किया। स्टार किड ईमेज होने के बावजुद आलिया ने हमेशा ही प्रोफेशनल रहते हुए अपना काम किया है। और इस पिक्चर के बाद उन्होंने स्टार किड ईमेज खत्म करके अपनी अलग छवि बनाई। आलिया ने अपने काम और एक्टिंग के बीच स्टारडम को नहीं आने दिया। वरना किसी और स्टार को इस तरह एडजस्ट करवाना इम्तियाज के लिए बहुत ही मुश्किल हो जाता।
 
फिलहाल इस कमसिन अदाकारा को आईफा अवॉर्ड्स 2017 में बेस्ट एक्टर फीमेल का अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके बाद आलिया की अगली फिल्म ड्रेगन रणबीर कपूर के साथ आने वाली है। 
ये भी पढ़ें
जग्गा जासूस फ्लॉप... जानिए कितने करोड़ का हुआ नुकसान