Daily Horoscope
✕

आलिया भट्ट की राज़ी बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ पार

Updated: बुधवार, 20 जून 2018 (11:17 IST)
आलिया भट्ट की फिल्म 'राज़ी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कामयाबी हासिल की है। रिलीज के पहले किसी ने नहीं सोचा था कि फिल्म को इस कदर कामयाबी मिलेगी। उल्टा संदेह कर रहे थे कि क्या नायिका प्रधान फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी? कहने की बात नहीं है कि उन्हें जवाब मिल गया है। 
 
नेट कलेक्शन की बात की जाए तो भारत से ही फिल्म ने सौ करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में तीन से चार सप्ताह तक टिकी रही और अभी भी कुछ सिनेमाघरों में इसे दिखाया जा रहा है। 


 
जहां तक वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात है तो फिल्म 200 करोड़ पार हो गई है। फिल्म ने अब तक 207 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया है। 
 
फिल्म के निर्माता करण जौहर ने फिल्म का एक पोस्टर ट्वीट और लिखा है कि उन्हें इस फिल्म पर गर्व है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। 
 
राज़ी एक ऐसी भारतीय लड़की की कहानी है जो देश की खातिर एक पाकिस्तानी सैनिक से शादी करती है ताकि वह खुफिया जानकारी भारत तक पहुंचा सके। 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख