ganesh chaturthi

रणबीर कपूर से कंफर्टेबल फील करती हैं आलिया भट्ट, बोलीं- जब प्यार किया तो डरना क्या...

Updated: शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (17:49 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आने वाली हैं। आलिया इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान आलिया खुलकर अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के बारे में बातें भी कर रही हैं। हाल ही में आलिया ने रणबीर के साथ डेटिंग के बारे में की बात की है।
 
आलिया ने कहा, इसमें छिपाने जैसा कुछ भी नहीं है। आपकी लाइफ में एक समय ऐसा आता है जब आपको लगता है कि आपको इसके बारे में नहीं बोलना चाहिए, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप इसके लिए बहुत प्रोटेक्टिव हैं, आप इसके लिए श्योर नहीं हैं या आप अपनी लाइफ में पर्सनल चीजों के बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। 
 
आलिया ने कहा, मुझे झूठ बोलना पसंद नहीं है कि मैं किसी के साथ रिश्ते में नहीं हूं। बेशक मैं एक रिश्ते में हूं और मैं रणबीर के साथ बहुत खुश हूं। मैं उनसे गहराई से प्यार करती हूं। मैं रिश्ते में विश्वास करती हूं। 
 
उन्होंने कहा, इस समय, मैं एक बहुत 'दिल वाली' लड़की हूं। मतलब में थोड़ी रोमांटिक हो गई हूं, 'प्यार किया तो डरना क्या'। उसे मैं गहराई से प्यार करती हूं और उसके साथ मैं बहुत कंफर्टेबल महसूस करती हूं। यही वजह है कि हम इतने सालों से साथ हैं।
 
आलिया और रणबीर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार साथ में नजर आएंगे। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नजर आएंगी। वहीं आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी को रिलीज हो रही हैं।

यह भी पढ़िए:
मूवी रिव्यू: कैसी है यामी गौतम की मूवी ए थर्सडे

सनी लियोनी के साथ ठगी

स्विच बोर्ड ठीक करने के बहाने घुसा माधुरी दीक्षित के घर

बेडरूम से हॉट फोटो शेयर की निक्की तंबोली ने

ब्लैक ड्रेस में जाह्नवी कपूर का सुपर हॉट लुक

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख