1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alia bhatt deletes raha kapoors photos from instagram

आलिया भट्ट ने अचानक इंस्टाग्राम से डिलीट की बेटी राहा की तस्वीरें, फैंस लगा रहे यह कयास

Alia Bhatt
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा अपने जन्म के बाद से ही पैपराजी की फेवरेट स्टारकिड्स हैं। राहा जब भी घर के बाहर निकलती हैं पैपराजी जमकर उनकी तस्वीरें क्लिक करते हैं। वहीं आलिया भी अपनी बेटी की क्यूट तस्वीरें अक्सर फैंस के साथ शेयर करती हैं। 
 
लेकिन अब आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा की तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा दी है। अब फैंस सोशल मीडिया पर राहा कपूर को नहीं देख पाएंगे। आलिया को फॉलो करने वाले फैंस ने नोटिस किया की एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी की सभी तस्वीरें हटा दी है।
 
अब आलिया के पेज पर राहा की सिर्फ वही तस्वीरें मौजूद है जिनमें उसका चेहरा नहीं दिख रहा है। आलिया ने अचानक यह फैसला क्यों लिया इस बारे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 
 
कई यूजर्स राहा के फोटो हटाने का कनेक्शन सैफ अली खान पर हुए हमले से जोड़ रहे हैं। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया ने ये फैसला सैफ पर हुए हमले के बाद लिया है। इस घटना के बाद करीना ने भी पैपराजी से अपने बच्चों की फोटो क्लिक करने पर मनाही की है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
साजिद नाडियाडवाला-सलमान खान की जोड़ी फिर मचाएगी तहलका, सिकंदर से ईद पर होगी ग्रैंड वापसी