शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. इस अस्पताल और शहर में आलिया भट्ट अपने बेबी को देंगी जन्म
Written By
Last Updated : मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (12:08 IST)

इस अस्पताल और शहर में आलिया भट्ट अपने बेबी को देंगी जन्म

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor will welcome their first child in this city and hospital | इस अस्पताल और शहर में आलिया भट्ट अपने बेबी को देंगी जन्म
कपूर खानदान और भट्ट खानदान इस समय सातवें आसमान पर हैं और उन्हें करोड़ों फैंस सहित इस बात का इंतजार है जब आलिया (Alia Bahtt Baby) अपने बेबी को जन्म देगी। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) तो कहने भी लगे हैं कि इसके बाद उनकी जिंदगी बदल जाएगी और पिता बनने के बाद वे जवाबदारी महसूस करने लगे हैं। 
 
बताया जा रहा है कि आलिया (Alia Bahtt Baby) नवम्बर के अंतिम या दिसम्बर के पहले सप्ताह में बेबी को जन्म देंगी। सूत्रों के अनुसार शहर और अस्पताल फाइनल कर लिया गया है। आलिया (Alia Bahtt Baby) मुंबई स्थित एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 

 
ये साल आलिया (Alia Bahtt Baby) और रणबीर (Ranbir Kapoor) के लिए खुशियां लेकर आया है। हाल ही में रणबीर (Ranbir Kapoor) और आलिया की साथ की गई फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra Box Office collection) ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। पांच सप्ताह में फिल्म ने लगभग 250 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
ये भी पढ़ें
ऑरेंज कलर की साड़ी पहन झूला झूल रही सेक्सी उर्फी जावेद हुईं धड़ाम (वीडियो)