1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. alia bhatt and ranbir kapoor wedding on december in mumbai

र‍णबीर कपूर और आलिया भट्ट नहीं करेंगे डेस्टिनेशन वेडिंग, दिसंबर में इस शहर में लेगे सात फेरे!

Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। दोनों का‍फी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे है। और काफी समय से उनकी शादी को लेकर भी चर्चा है लेकिन हर बार किसी ना किसी कारण इसको टालना पड़ जाता है।

 
पिछले दिनों ऐसी खबरें भी आई थीं कि ब्रह्मास्त्र की रिलीज के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब ताजा खबरों कि माने तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस साल के अंत में यानि दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पहले दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले थे लेकिन अब बताया जा रहा है कि दोनों मुंबई में ही साथ फेरे लेगें।

खबर है कि शादी का फंक्शन 21 दिसबंर को शुरू होगा और 4 दिनों तक चलेगा। रणबीर के पिता ऋषि कपूर की सेहत अब ठीक है और इसीलिए अब इस रिश्ते को अगले पायदान पर ले जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
 
बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लॉकडाउन की वजह से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। आलिया भट्ट अपना लॉकडाउन समय एक बेहद अहम चीज़ के साथ बिता रही हैं। आलिया क्रिएटिव राईटिंग सीख रही हैं। कुछ समय पहले उनका एक लेटर भी वायरल हुआ था।
अगला लेख
तीन बच्चों के पिता से जया प्रदा ने की थी शादी, जानिए खास बातें...