Daily Horoscope
✕

असगर अली का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक से टकरा गई कार

Updated: मंगलवार, 12 मार्च 2019 (11:52 IST)
छोटे परदे के जाने-माने हास्य कलाकार और कपिल शर्मा के शो में उनकी नानी का रोल अदा करने वाले अली असगर का एक्सीडेंट हो गया। उनकी कार ट्रक से टकरा गई। ये हादसा दक्षिणी मुंबई में हुआ। कार अली खुद कार चला रहे थे। 
 
अली के फैंस को जैसे ही यह बात पता चली वे घबरा गए, लेकिन उनकी सांस में तब सांस आई जब पता चला कि अली को कुछ नहीं हुआ और वे बाल-बाल बच गए। 
 
अली असगर एक सिग्नल पर रूके थे। इस दौरान उनकी कार को पीछे से एक वाहन ने टक्‍कर मार दी। इस कारण अली की कार आगे खड़े एक ट्रक में जा टकराई। 

<

Just wanted to Thank Pydhonie Police Station..specially PSI Liladhar Patil for being warm understanding & helpful-my car met wit an accident but the way he handled the Situation is greatly Appreciated..Thank you PSI Patil ..Thank you @MumbaiPolice -Salute

— Ali Asgar (@kingaliasgar) 11 मार्च 2019 >कार को दोनों तरफ से नुकसान पहुंचा, लेकिन कार में बैठे अली सुरक्षित रहे और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई। अली असगर ने इस हादसे की जानकारी खुद अपने फैंस को दी।
 
 
अली ने इस मामले में एक पुलिस ऑफिसर की भी तारीफ की और बताया कि उस ऑफिसर ने मामले को अच्‍छी तरह से हैंडल किया। अली ने ऊपर वाले का भी शुक्रिया अदा किया है कि इस घटना में वे बच गए। 
 
अली ने कुछ फिल्में की हैं, लेकिन उन्हें कपिल के हास्य टीवी शो से खूब लोकप्रियता मिली है। 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख