Hanuman Chalisa
✕

अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

Updated: रविवार, 5 नवंबर 2023 (17:01 IST)
Akshay Kumar in Singham 3: रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों इस फिल्म से लेडी पुलिस ऑफिसर के किरदार में दीपिका पादुकोण और एसीपी सत्या के किरदार में टाइगर श्रॉफ और सिम्बा के रूप में रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक सामने आया था।
 
वहीं अब 'सिंघम अगेन' से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार वीर सूर्यवंशी के किरदार में नजर आएंगे। रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
 
पोस्टर में अक्षय कुमार हेलीकॉप्टर से छलांग लगाते दिख रहे हैं। रोहित शेट्टी ने कैप्शन लिखा- 'सिंघम अगेन में हम वही कर रहे हैं, जो हमारे फैंस देखना चाहते हैं। इसलिए ये रहे अक्षय कुमार और एक हेलीकॉप्टर। हमने 'सूर्यवंशी' के दो साल पूरे कर लिए हैं, और इस मौके पर वीर सूर्यवंशी, लड़ाई में सिंघम के साथ जुड़ गया है।'
 
वीर सूर्यवंशी फिल्म में सिंघम यानी अजय देवगन की मदद करते नजर आएंगे। इसमें 'सिंबा' रणवीर सिंह भी होंगे। 'सिंघम अगेन' रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म है। 
 
बता दें कि 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन एक बार फिर बाजीराव सिंघम बनकर पर्दे पर तहलका मचाने वाले हैं। इस फिल्म में करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह भी दिखेंगे। फिल्म 'सिंघम अगेन' 15 अगस्त 2024 को रिलीज हो रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख