• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar tiger shroff movie bade miyan chote miyan to release on eid 2024
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 5 मई 2023 (15:14 IST)

ईद 2024 को सिनेमाघरों में धमाका करेगी अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां'

ईद 2024 को सिनेमाघरों में धमाका करेगी अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' | akshay kumar tiger shroff movie bade miyan chote miyan to release on eid 2024
Bade Miyan Chote Miyan release date : बॉलीवुड के दो एक्शन स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जल्द ही फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करने जा रहे हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। 

 
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। अक्षय ने फिल्म का एक धमाकेदार पोस्टर शेयर किया है। 
 
इस पोस्टर में अक्षय और टाइगर श्रॉफ एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, मिलते हैं ईद 2024 को सिनेमाघरों में। बड़े मियां छोटे मिया।'
 
बता दें कि बीते कई सालों से ईद पर सलमान खान का कब्जा रहा है। इस साल भी ईद के मौके पर सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हुई थी। लेकिन ईद 2024 को अक्षय कुमार ने पहले ही बुक कर दिया है। 
 
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय और टाइगर के अलावा साउथ के अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम रोल में नजर आएंगे। वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित एएजेड फिल्म के सहयोग से 'बड़े मियां छोटे मियां', जिसे वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने प्रोड्यूस किया हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
शीजान खान को 'खतरों के खिलाड़ी 13' में लेकर कानूनी पचड़े में फंसा शो! तुनिषा शर्मा की मां ने भेजा नोटिस