sundarkand

स्काई फोर्स ने पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन, माउथ पब्लिसिटी का मिला फायदा

Updated: सोमवार, 27 जनवरी 2025 (14:19 IST)
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'स्काई फोर्स' के रिलीज के पहले कोई चर्चा नहीं थी। फिल्म का प्रचार बहुत कम किया गया था। माना जा रहा था कि फिल्म की ओपनिंग ठंडी रहेगी और हुआ भी वैसा। 24 जनवरी को फिल्म ने सुबह बेहद कमजोर शुरुआत की। लेकिन जैसे ही फिल्म को लेकर अच्छी रिपोर्ट बाहर आई तो शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या में इजाफा हो गया। 
 
फिल्म ने शुक्रवार को 15.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चौंका दिया। शनिवार को कलेक्शन में लगभग 72 प्रतिशत इजाफा हुआ और ये 26.30 करोड़ रुपये हो गए। 

 
रविवार की छुट्टी का लाभ फिल्म को मिला और कलेक्शन 31.60 करोड़ रुपये हो गए। इस तरह से पहले वीकेंड पर फिल्म ने 73.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
 
अब सारी निगाह मंडे टेस्ट पर है। यदि सोमवार को फिल्म अच्छे कलेक्शन करने में कामयाब रह पाती है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म कितनी दूर तक जा सकती है। 
 
फिल्म ने मल्टीप्लेक्स और बड़े शहरों में अच्छा प्रदर्शन किया है। रविवार से सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों और छोटे शहरों में भी फिल्म का प्रदर्शन सुधरा है। 
 
अक्षय कुमार की फिल्म ने लंबे समय बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्‍छा परफॉर्म किया है और यह उनके लिए राहत की बात है। 
 
फिल्म का निर्देशन संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर ने किया है। अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, सारा अली खान, निमरत कौर, शरद केलकर, मनीष चौधरी ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। 
 
फिल्म की कहानी 1965 में भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर एयर स्ट्राइक और उसके इर्दगिर्द की घटनाओं पर आधारित है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख