manglik dosh calculator
✕

ममता कुलकर्णी ने कभी टॉपलेस फोटोशूट करके मचा दी थी सनसनी, आमिर-सलमान की रह चुकी हैं हीरोइन

Updated: सोमवार, 27 जनवरी 2025 (12:13 IST)
फिल्म एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का ग्लैमर की चकाचौंध से मोहभंग हो गया है और उन्होंने भगवा वस्त्र धारण कर लिया है। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में ममता किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के रूप में प्रतिष्ठित हुई हैं। जिसके उन्होंने उन्होंने संगम में अपना पिंडदान किया और फिर अखाड़े में उनका पट्टाभिषेक हुआ। उन्हें 'श्री यमाई ममतानंद गिरी' का नया नाम दिया है। वैसे ममता ने पहले ही संन्यास ले लिया था और वे साध्वी के रूप में जीवन व्यतीत कर रही थीं। 
 
ममता की ग्लैमर वर्ल्ड में यात्रा बड़ी दिलचस्प रही थी और कभी उन्होंने अपनी बोल्डनेस से फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में जन्मीं ममता कुलकणी ने वर्ष 1991 में तमिल फिल्म 'ननबरगल' से अपने सिने करियर की शुरुआत की। ममता कुलकर्णी की मां ने एक अखबार में मॉडलिंग एजेंसी का एड देखा। ममता को लेकर उनकी मां एड एजेंसी के दफ्तर गईं। बाद में ममता कुलकर्णी ने मॉडलिंग में खूब नाम कमाया।

 
ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1992 में रिलीज फिल्म 'तिरंगा' से की। राजकुमार और नाना पाटेकर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में ममता कुलकर्णी ने छोटी सी भूमिका निभाई थी। इसके बाद ममता कुलकर्णी ने 'मेरा दिल तेरे लिए' में काम किया लेकिन अपनी पहचान नहीं बना सकी। 1993 में स्टारडस्ट मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाकर ममता कुलकर्णी चर्चा में आ गई थीं।


 
वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म 'आशिक आवारा' ममता कुलकर्णी के करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में ममता कुलकर्णी की जोड़ी सैफ अली खान के साथ काफी पसंद की गई। इसके बाद ममता कुलकर्णी ने ‘वक्त हमारा है’ और ‘क्रांतिवीर’ जैसी हिट फिल्मों में भी काम किया। वर्ष 1995 में प्रदर्शित फिल्म ‘करण-अर्जुन’ ममता कुलकर्णी के करियर की सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में ममता कुलकर्णी ने सलमान खान के अपोजिट काम किया। 
 
वर्ष 1995 में ही ममता कुलकर्णी एक और हिट फिल्म बाजी रिलीज हुई। इस फिल्म में ममता कुलकर्णी ने आमिर खान के साथ काम किया था। इसी वर्ष रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ में ममता कुलकर्णी और अक्षय कुमार की जोड़ी को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया। 
 
वर्ष 1996 में रिलीज राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘घातक’ में ममता कुलकर्णी ने कैमियो रोल किया। इस फिल्म में उनपर फिल्माया यह गीत 'कोई जाये तो ले आये' दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। इसके बाद ममता कुलकर्णी ने नसीब, चाइना गेट, छुपा रुस्तम, किला जैसी कुछ फिल्मों में अभिनय किया। ममता कुलकर्णी का नाम अंडरवर्ल्ड से भी जुड़ा था।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख