1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. akshay kumar sooryavanshi new release date 24 march watch video

अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' की नई रिलीज डेट आई सामने, वीडियो शेयर कर फैंस को दी जानकारी

Akshay Kumar
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सूर्यवंशी की नई रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। फिल्म 27 मार्च की जगह 24 मार्च को रिलीज होनी तय की गई है।


अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके द्वारा उन्होंने अपने फैन्स को यह खुशखबरी दी है। 
 
पोस्ट करते हुए सभी ने लिखा है कि क्राइम के लिए समय नहीं है क्योंकि आ रही है पुलिस। सूर्यवंशी फिल्म 24 मार्च को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म को रोहित शेट्टी और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रही है। 25 मार्च को महाराष्ट्र में गुडी पाड़वा का त्योहार है, जिससे कई जगहों पर छुट्टी है। लिहाजा, फिल्म को इस छुट्टी का फायदा मिल जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि सूर्यवंशी जबरदस्त ओपनिंग देने वाली है।
 
सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के अपोजिट कैटरीना कैफ दिखेंगी। वहीं, जैकी श्राफ, गुलशन ग्रोवर, निकितिन धीर, विधान शर्मा, मृणाल जैन, सारा आरफीन और श्रुति उल्फत जैसे कई कलाकार भी दिखाई देंगे। 
 
गौरतलब है कि पहले यह फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन सलमान खान की फिल्म के साथ क्लैश से बचने के लिए इसे दो महीने पहले 27 मार्च पर शिफ्ट कर दिया गया था।
 
अगला लेख
श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं जाह्नवी कपूर, लिखा इमोशनल पोस्ट