dharma sangrah
✕

साइकल पर एक्शन करते नजर आए अक्षय, प्रशंसकों को दी यह सलाह

Updated: बुधवार, 3 अक्टूबर 2018 (16:46 IST)
बॉलीवुड के फिट सितारों में से एक अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अक्षय अपनी फिल्मों के साथ-साथ फिटनेस के लिए जाने जाते हैं और वे अपने फिटनेस वीडियो भी सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। 
 
 
अक्षय इन दिनों जैसलमेर में हाउसफुल 4 की शूटिंग कर रहे हैं। अक्षय ने सड़क पर साइकिल चलाने का एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वे साइकलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह साइकल की हैंडल छोड़कर बॉक्सिंग करने लगते हैं। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।


अक्षय ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- 'काफी फ्री महसूस कर रहा हूं। जैसलमेर की रेगिस्तानी सड़कों पर बिना हैंडल पकड़े साइकलिंग कर रहा हूं। लाइफ में बैलेंस और स्टेबिलिटी जरूरी है। कृपया ऐसा सड़कों पर करने की कोशिश न करें।' 
 
अक्षय की फिल्म हाउसफुल 4 को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस और साजिद खान निर्देशित कर रहे हैं। अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में बॉबी देओल, कृति खरबंदा, कृति सैनन, रितेश देशमुख और नाना पाटेकर नजर आएंगे।

Show comments

गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के 6 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', बॉडी-शेमिंग पर मचा बवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख