ramcharitmanas
Mon, 10 Aug 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Akshay Kumar, Sexual Assault, Human Trafficing Conference

अक्षय कुमार को बचपन में लिफ्टमैन ने गलत तरीके से छुआ था

अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने काम और फिट बॉडी से अपने फैंस का दिल जीत लेते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसे कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। 
 
मुम्बई में ही ह्यूमन ट्रेफिकिंग पर हुई एक इंटरनेशनल कांफ्रेंस में अक्षय ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि जब मैं छोटा बच्चा था एक लिफ्ट मैन ने मुझे गलत तरीके से छुआ था। मेरे माता-पिता के साथ मैं खुलकर बात करता था इसलिए मैंने उन्हें इस बारे में भी बताया। 
 
इसके बाद वही आदमी किसी और के साथ यही काम करता हुआ पकड़ा गया और फिर पता चला कि वह आदतन अपराधी था। पेरेंट्स और बच्चों में खुलकर बातें होना बहुत ज़रूरी है ताकि इस तरह के अपराधी तुरंत पकड़ में आ जाए। 
 
अक्षय ने यह सब लोगों के सामने इसलिए बताया ताकि लोग इस तरह के मामले पर खुलकर बात करने की ज़रूरत को समझें।