Hanuman Chalisa
✕

अक्षय कुमार ने क्यों ली थी कनाडा की नागरिकता? सालों बाद किया खुलासा

Updated: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 (17:37 IST)
Akshay Kumar : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी दमदार अदाकारी से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। कई देश भक्ति फिल्मों में नजर आ चुके अक्षय के पास सालों से कनाड़ा की नागरिकता थी। इस वजह से उन्हें अक्सर ट्रोल भी किया जाता था। हालांकि इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अक्षय ने बताया था कि उन्होंने अब भारत की नागरिकता ले ली है।
 
अब अक्षय कुमार ने खुलासा किया है कि उन्होंने कनाडा की नागरिकता क्यों ले रखी थी। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने कहा, मैं कनाडाई बन गया था क्योंकि एक समय मेरी फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थीं और मैंने 13 से 14 फ्लॉप फिल्में दीं। 
 
अक्षय ने कहा, उस समय मेरा दोस्त कनाडा में रहता था और उसने कहा कि तुम यहां आओ और हम कुछ काम करेंगे। मेरे दोस्त ने मुझे ऑफर दिया था कि हम साथ मिलकर कार्गो बिजनेस करेंगे। जब मैं टोरंटो में रहने लगा तो मुझे कनाडा का पासपोर्ट मिल गया।
 
एक्यर ने कहा, उस बीच मेरी दो फिल्में रिलीज होने के लिए लाइन में थी। जब वो रिलीज हुई तो बड़ी सुपरहिट बन गई। मैंने अपने दोस्त से कहा मैं वापस जा रहा हूं। फिर मुझे और फिल्में मिलीं और आज यहां तक पहुंच गया। मैं अपना टैक्स भरता हूं और मैं सबसे बड़ा टैक्स पेयर हूं।
 
अक्षय ने कहा, 9-10 साल तक मैं कनाडा नहीं गया। वह बहुत अच्छी जगह है और मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक वहां है। मैंने फैसला लिया कि मुझे अपनी नागरिकता ले लेनी चाहिए। यह महज संयोग था कि 15 अगस्त को मुझे पत्र मिला कि मुझे नागरिकता मिल गई है। लेकिन यह सिर्फ एक पासपोर्ट नहीं है, यह आपका दिमाग है, यह आपका दिल है, यह आपकी आत्मा है जिसे भारतीय होना होगा।
 
अक्षय कुमार को साल 2011 में कनाडाई संघीय चुनाव के बाद वहां की कंजरवेटिव सरकार ने कनाडा की नागरिकता दी थी। अक्षय ने साल 2019 में ही भारतीय नागरिकता के लिए अप्लाई कर दिया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी हो गई थी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख