Daily Horoscope
✕

अक्षय कुमार के साथ फिर नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा, 'कैप्सूल गिल' में निभाएंगी यह किरदार

Updated: शनिवार, 30 जुलाई 2022 (17:06 IST)
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'केसरी' में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। अब दोनों एक बार फिर साथ नजर आने वाल हैं। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा चीफ खनन इंजीनियर जसवंत गिल के जीवन पर आधारित फिल्म 'कैप्सूल गिल' में साथ नजर आएंगे।

 
इस बायोपिक में अक्षय कुमार जसवंत गिल का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं परिणीति चोपड़ा, फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। अक्षय कुमार लंदन में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। अब परिणीति चोपड़ा ने भी उन्हें जॉइन किया है। 
 
परिणीति चोपड़ा ने इस बात की खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही हैं। दोनों सीढ़ियों पर बैठे दिख रहे हैं। परिणीती ने शॉर्ट्स और गुलाबी रंग की हुडी जैकेट पहनी हुई है। इस तस्वीर के साथ परिणीति ने कैप्शन लिखा है, 'हम वापस आ गए हैं।'
 
यह फिल्म जसवंत गिल के जीवन की सच्ची घटना पर आधारित है। साल 1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज की कोयला खदान में बाढ़ का पानी भर गया था और 60 से अधिक बच्चे उसमें फंस गए थे। तब जसवंत गिल ने अपनी टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाला था।

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख