• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Akshay Kumar, Nitara, Twinkle Khanna
Written By

बेटी के लिए अक्षय कुमार बने मगरमच्छ

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की बेटी नितारा का जन्मदिन था। वह चार वर्ष की हो गई। अक्षय की आंखों का तारा नितारा ने अपने जन्मदिन पर खूब मस्ती की। अक्षय ने पूरा दिन अपनी बेटी के नाम किया। बेटी की खुशी के लिए वे मगरमच्छ भी बने और नितारा ने उनकी पीठ पर बैठ सवारी की। अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने ट्वीटर पर एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि नितारा ने अपने डैड को बर्थडे पर मगरमच्छ बना दिया। 
अक्षय ने भी ट्वीट किया कि कभी वह मुझे अपना मगरमच्छ तो कभी जोकर बनाती है। उसकी एक मुस्कान के लिए अक्षय यह सब करते हैं।