1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Akshay Kumar, Mission Mangal, Release Date, 15 August, R Balki

2019 का 15 अगस्त हुआ अक्षय कुमार के नाम, यह फिल्म होगी रिलीज

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की फिल्में रूस्तम, गोल्ड स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई थी और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्‍छी सफलता हासिल की थी। इसे देखते हुए अक्षय को लेकर फिल्म बना रहे निर्माता अपनी फिल्में इसी दिन रिलीज करना पसंद कर रहे हैं। 
 
2018 का स्वतंत्रता दिवस भी अक्षय के नाम हो चुका है। इस दिन उनकी फिल्म 'केसरी' रिलीज होगी। अब 2019 के स्वतंत्रता दिवस पर भी अक्षय की ही फिल्म रिलीज होगी। 
 
फॉक्स स्टार स्टूडियो और आर बाल्की ने घोषणा की है कि वे अपनी फिल्म 'मिशन मंगल' 15 अगस्त 2019 को रिलीज करेंगे। इसमें अक्षय कुमार लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति कर रहे हैं। 
 
अक्षय के साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, शरमन जोशी जैसे कलाकार भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इनमें से ज्यादातर वैज्ञानिक की भूमिका में हैं। 
 
अक्षय को लेकर बाल्की ने 'पैडमैन' बनाई थी, जिसे प्रशंसा के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता मिली थी। 
अगला लेख
क्रिसमस 2019 पर होगी सलमान खान और रणबीर कपूर की फिल्मों में टक्कर