dharma sangrah
✕

अक्षय कुमार और किआरा की फिल्म लक्ष्मी सिनेमाघर में भी होगी रिलीज

Updated: शनिवार, 31 अक्टूबर 2020 (12:36 IST)
जैसा कि सभी जानते हैं कि फिल्म के नाम के विरोध के कारण अक्षय कुमार और किआरा आडवाणी अभिनीत फिल्म 'लक्ष्मी बम' का नाम बदल कर लक्ष्मी कर दिया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने इस बारे में कहा है कि वे किसी की भी धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते हैं। 
 
यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 9 नवम्बर से दिखाई जाएगी। यह पहली ऐसी फिल्म है जिसमें बॉलीवुड का बड़ा सितारा है और यह सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर की जा रही है। 
 
अब नया ट्विस्ट ये आया है कि लक्ष्मी को सिनेमाघर में भी रिलीज किया जा रहा है। लेकिन अक्षय के भारतीय प्रशंसक मायूस हो सकते हैं क्योंकि भारत में यह फिल्म सिनेमाघर में नहीं दिखाई जाएगी बल्कि विदेश के कुछ सिनेमाघरों में इसे प्रदर्शित किया जाएगा। 
 
राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया है और दर्शकों में फिल्म को लेकर भारी उत्सुकता है। 

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख