Daily Horoscope
✕

अक्षय कुमार ने बढ़ाई अपनी फीस, अब एक फिल्म के ‍लिए चार्ज करेंगे इतने करोड़ रुपए!

Updated: सोमवार, 28 दिसंबर 2020 (16:29 IST)
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर है। अक्षय लगभग हर दिन शूटिंग करते हैं और साल में उनकी 3 से 4 फिल्में रिलीज होती है। अक्षय कुमार की डिमांड मार्केट में बहुत ज्यादा है और उनके आने वाले 2 साल पूरी तरह से फिक्स हैं। अब खबर आ रही है ‍‍कि अक्षय ने अपनी एक्टिंग ‍फीस में बढ़ोतरी कर दी है।

 
खबरों के अनुसार अक्षय कुमार एक फिल्म के लिए 100 करोड़ से ऊपर चार्ज करते हैं। कई बार यह रकम 117 करोड़ रुपए भी पहुंच जाती है। अक्षय कुमार ने एक फिल्म के लिए 135 करोड़ रुपए चार्ज करने का फैसला किया है।
 
बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार साल 2022 के लिए जो फिल्में साइन करेंगे, उनके प्रोड्यूसर्स को अपनी जेब काफी ढीली करनी होगी क्योंकि इतनी फीस बहुत कम अभिनेता ही लेते हैं। हर प्रोड्यूसर को लगता है कि अक्षय कुमार को फिल्म में लिए जाने से रिस्क कम हो जाता है। कम बजट में बढ़िया फिल्म बन जाती है जिसमें बढ़िया रिटर्न मिलने के भी चांस काफी ज्यादा होते हैं।
 
यह भी खबरें आ रही है कि अक्षय अपने दोस्त और जाने-माने निर्माता साजिद नाडियाडवाला से कम रुपये लेने के लिए तैयार हैं। आने वाले समय में भी ये दोनों मिलकर कई फिल्में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं, जो कि बहुत बड़े स्केल पर शूट की जाएंगी। अक्षय कुमार नहीं चाहते हैं कि उनकी मोटी फीस की वजह से साजिद नाडियाडवाला को प्रोडक्शन बजट को लेकर परेशान होना पड़े।
 
बता दें कि अक्षय कुमार सूर्यवंशी, बेल बॉटम, राम सेतु, अतरंगी रे, बच्चन पांडे में नजर आएंगे। इसके साथ ही वे कई और फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त होने वाले हैं। अक्षय की कई फिल्में इस साल ही रिलीज होने वाली थीं, लेकिन कोरोना की वजह से उन्हें अगले साल रिलीज किया जाएगा।
 

Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख