ramcharitmanas
✕

फिल्मसिटी में हादसा, अक्षय कुमार की फिल्म के मेकअप आर्टिस्ट पर तेंदुए ने किया हमला

Updated: शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 (11:42 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों 'छोटे मियां बड़े मियां' की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा अक्षय फिल्म 'सेल्फी' का प्रमोशन भी कर रहे हैं। हाल ही में 'छोटे मियां बड़े मियां' के सेट के पास ऐसा हादसा हुआ, जिसे सुन सभी हैरान है।

 
दरअसल, 'छोटे मियां बड़े मियां' के मेकअप आर्टिस्ट पर सेट के पास एक तेंदुए ने हमला कर दिया। 27 साल के मेकअप आर्टिस्ट श्रवण उस समय अपनी बाइक पर थे और अपने दोस्त को फिल्म के सेट तक छोड़ने जा रहे थे। तभी रोड से एक सुअर क्रॉस हुआ। 
 
श्रवण ने बताया कि इसी बीच तेंदुआ आ गया, मैंने जैसे ही बाइक की स्पीड तेज की देखा तेंदुआ सुअर के पीछे भाग रहा था। मेरी बाइक जाकर तेंदुए से टकरा गई। उसके बाद मुझे इतना याद है कि मैं बाइक से नीचे गिरा और तेंदुआ मेरे आसपास घूम रहा था। इसके बाद मुझे कुछ भी याद नहीं। मैं बेहोश होकर गिर चुका था।
 
इस घटना के बाद श्रवण कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना के तुरंत बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने सरकार से इस मामले में गंभीर कदम उठाने का आग्रह किया है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

नीति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा का 72 साल की उम्र में निधन, सिंगर ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

कॉफी विद करण 9 में विजय देवरकोंडा ने खोला शादी का राज, रश्मिका मंदाना बोलीं- एक साल तक करती रही प्रपोज

FRRO के 'भारत छोड़ो' नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अभिनेता इमरान खान, अर्जेंट सुनवाई की मांग

दुर्गा पूजा पंडाल में रणबीर कपूर ने गाया 'कबीरा', हर्षदीप कौर के साथ वायरल हुआ वीडियो

क्या अजय देवगन के घर पर चला BMC का हथौड़ा? अभिनेता की टीम ने बताई पूरी सच्चाई

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख