dharma sangrah
✕

अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' 3डी में होगी रिलीज!

Updated: रविवार, 18 जुलाई 2021 (14:11 IST)
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बेल बॉटम' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि ये फिल्म 27 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। लेकिन अब एक बार फिर फिल्म 'बेल बॉटम' की रिलीज डेट बदलने की प्लानिंग की जा रही है।

 
खबरों के अनुसार कोरोना लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद भी देशभर के सभी थिएटर्स अब तक नहीं खोले गए हैं। ऐसे में मेकर्स 'बेल बॉटम' की रिलीज डेट को लेकर कोई खतरा नहीं उठाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि अगर फिल्म को ऐसे माहौल में रिलीज किया गया था, तो यह ज्यादा कमाई नहीं कर पाएगी।
 
वही इस फिल्म को लेकर एक और खबर सामने आ रही है कि 'बेल बॉटम' 3डी में रिलीज करने की योजना बन रही है। मेकर्स का कहना है कि जब दर्शक थिएटर्स में फिल्म को 3D में देखेंगे तो उनका उत्साह लेवल काफी बढ़ जाएगा। दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करवाने के लिए निर्माता फिल्म के विजुएल, साउंड इफेक्ट्स और बैक ग्राउंड स्कोर को डॉलबाई साउंड में 3डी वर्जन के हिसाब से तैयार कर रहे हैं। 
 
बता दें कि फिल्म 'बेल बॉटम' 80 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी, जिसमें अक्षय रेट्रो लुक में दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन रंजीत एम तिवारी ने किया है। फिल्म की कहानी असीम अरोड़ा और परवेज शेख ने लिखी है। इस फिल्म को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिषा अडवाणी, मधु भोजवाणी और निखिल अडवाणी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
 
अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में लारा दत्ता, हुमा कुरैशी, वाणी कपूर और आदिल हुसैन जैसे कलाकारों को अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा। 
 

Show comments

रश्मिका मंदाना स्टारर 'मैसा' की रिलीज टली, बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव देने के लिए मेकर्स ने लिया फैसला

बॉलीवुड के बड़े बैनर्स ने क्यों साधी चुप्पी? 450 करोड़ कमाने वाली 'हनुमान अंश' के निर्देशक का छलका दर्द

शादी के 6 साल बाद पति वीर साहू से अलग होने जा रहीं सपना चौधरी, तलाक की अर्जी की दायर

फिर गूंजेगा 'जपनाम', बॉबी देओल की 'आश्रम 4' की शूटिंग हुई पूरी, मेकर्स ने BTS तस्वीर शेयर कर दी बड़ी अपडेट

फायरिंग की घटना के बाद पहली बार मंच पर दिखे टाइगर श्रॉफ, 'देवा श्री गणेशा' पर किया जबरदस्त डांस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख