कश्मीर में मिला अक्षय कुमार का हमशक्ल, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही तस्वीर
अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हमशक्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के बाद अब अक्षय कुमार के हमशक्ल के चर्चे हैं। अक्षय कुमार 'मिशन मंगल' की सक्सेस के बाद इन दिनों अपनी मां के साथ लंदन में वक्त बिता रहे हैं और यहां भारत में उनका एक हमशक्ल इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
अक्षय कुमार का ये हमशक्ल जम्मू कश्मीर के श्रीनगर का रहने वाला है। उनका नाम माजिद मीर है। वो सुनील गावस्कर के बहुत बड़े फैन हैं और रोजाना उनकी तरह हैट पहनकर रखते हैं।
Met a Kashmiri Fan of Sunil Gavasker, Majid Mir in #Kashmir Wears that hat everyday religiously pic.twitter.com/jNcHx5GJSK
— Ashish/Aashu (ABP News) (@AshishSinghLIVE) August 28, 2019
वायरल हो रही इस तस्वीर में माजिद ने ग्रे शर्ट पहन रखी है और राउंड हैट लगाया है। मीर को देखेंगे तो ऐसा लगेगा कि अक्षय कुमार ने अपनी किसी फिल्म के लिए यह लुक बनाया है। एक चैनल के असोसिएट एडिटर ने माजिद के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर आते ही लोगों के कॉमेंट आने शुरू हो गए कि क्या यह अक्षय कुमार हैं? मीर माजिद का चेहरा अक्षय से इतना मिलता जुलता है कि लोगों को यकीन नहीं हुआ कि यह अक्षय कुमार नहीं हैं।

