dharma sangrah
Fri, 20 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Akshay Kumar, Arjun Kapoor, Namastey London, Vipul Shah

अक्षय कुमार की जगह अर्जुन लेंगे इस हिट फिल्म के सीक्वल में

अक्षय कुमार
वर्ष 2007 में रिलीज हुई 'नमस्ते लंदन' में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म ने कैटरीना का करियर बनाने में अहम भूमिका अदा की। फिल्म के निर्देशक विपुल शाह इस फिल्म का सीक्वल बनाने का अरसे से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक कुछ भी ठोस नहीं हो पाया। 
 
विपुल को अक्षय कुमार लंबे समय से इंतजार करा रहे हैं, जिससे लग रहा था कि अक्षय इस फिल्म को करने में रूचि नहीं ले रहे हैं। आखिरकार अक्षय ने फिल्म से अलग होने का निर्णय ले लिया है। कहा जा रहा है कि अक्षय अब अर्थपूर्ण फिल्म ही करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया है। 
 
अक्षय के फिल्म से अलग होने के बावजूद विपुल ने सीक्वल बनाने का इरादा नहीं छोड़ा है। खबर है कि वे इस फिल्म को अर्जुन कपूर के साथ बनाने की सोच रहे हैं। अर्जुन कपूर से बात शुरू हो गई है और माना जा रहा है कि अर्जुन कपूर इस फिल्म के लिए हां कह देंगे।
 
जहां तक हीरोइन का सवाल है तो परिणीति चोपड़ा के नाम पर विचार किया जा रहा है। परिणी‍ति और अर्जुन 'इशकजादे' साथ में कर चुके हैं। 
ये भी पढ़ें
ईशा गुप्ता के प्राइवेट फोटो ने मचाई धूम