suvichar
✕

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी पर्दे पर मचाएगी धूम, 'बड़े मियां छोटे मियां' की तर्ज पर बनेगी फिल्म!

Updated: शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (13:34 IST)
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और एक्शन हीरो टाइगर श्राफ की जो़ड़ी सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाती नजर आ सकती है। खबरों के अनुसार इन दोनों एक्शन स्टार्स ने एक मेगा बजट फिल्म के लिए हाथ मिलाया है।

 
बताया जा रहा है कि निर्देशक अली अब्बास जफर, अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के तर्ज पर बनाई जाएगी। अली अब्बास जफर की ये फिल्म एक मसाला एंटरटेनर होगी, जिसकी स्क्रिप्ट पर इन दिनों काम चल रहा है।
 
यह फिल्म अगले साल 2022 में फ्लोर पर जा सकती है। मेकर्स कथित तौर पर इस फिल्म को साल 2023 में रिलीज करने की प्लानिंग बना रहे हैं।
 
गौरतलब है कि साल 1998 में रिलीज फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अमिताभ बच्चन और गोविंदा ने डबल रोल किया था। इसके अलावा फिल्म में रवीना टंडन, राम्या कृष्णन, अनुपम खेर, परेश रावल, शरत सक्सेना और सतीश कौशिक महत्वपूर्ण भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था।
 

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख