dipawali
✕

अक्षय कुमार के बेटे आरव इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के हुए दीवाने, ले जाना चाहते हैं डेट पर

Updated: मंगलवार, 24 जुलाई 2018 (12:37 IST)
बॉलीवुड स्टार्स के साथ उनके बच्चे भी आकर्षण का केन्द्र होते हैं और उनकी पूछ-परख किसी सितारे से कम नहीं होती है। बॉलीवुड में आने के पहले ही उन्हें करोड़ों लोग पहचानने लग जाते हैं और लाखों फैंस बन जाते हैं। 
 
जाह्नवी कपूर, आराध्या बच्चन, तैमूर अली खान, सारा अली खान, सुहाना खान सहित कई ऐसे उदाहरण हैं। इनमें से एक हैं अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार। 
 
आरव कैमरे से थोड़ा शरमाते हैं, लेकिन अब जरा खुलने लगे हैं। दिल की बात कहने लगे हैं और लग रहा है कि चार-पांच साल बाद अक्षय का यह बेटा फिल्मों में दिखाई देगा। वैसे आरव के नाना राजेश खन्ना तो भविष्यवाणी करके गए हैं कि आरव बहुत बड़ा स्टार बनेगा। आरव हुए इस एक्ट्रेस के दीवाने... 

आरव इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के दीवाने हैं। आरव का कहना है कि वे आलिया को बेहतरीन अभिनेत्री मानते हैं और उनकी कोई फिल्म मिस नहीं करते। यही नहीं, वह आलिया की हर फिल्म फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखते हैं। 
 
आरव का कहना है कि वे आलिया के बहुत बड़े फैन हैं। उनकी हर अदा उन्हें पसंद है। वे बेहतरीन अभिनेत्री हैं। डेट पर ले जाना चाहते हैं...

आरव का कहना है कि यदि उन्हें मौका मिले तो वे आलिया को डेट पर ले जाना चाहेंगे। हालांकि उम्र के मामले में आलिया से आरव काफी कम है। इस समय आलिया और रणबीर कपूर की नजदीकियों के चर्चे हैं, ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि आरव की बातों पर आलिया क्या रिएक्शन देती हैं। 

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख