सम्बंधित जानकारी
- बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा धड़क का पहला वीकेंड
- अमिताभ बच्चन और श्वेता का विवादित विज्ञापन हटाया
- फिल्म भारत में यह कलाकार बनेगा सलमान खान का पिता, प्रियंका चोपड़ा करेंगी पत्नी का किरदार
- सलमान खान करेंगे इस सुपरहिट दक्षिण भारतीय फिल्म का हिंदी रिमेक, करेंगे आदमखोर बाघों का शिकार
- खिलाड़ी अक्षय कुमार करेंगे अब्बास-मस्तान की थ्रिलर मूवी!
सलमान खान की दबंग करना बहुत बड़ी भूल थी, अब हो रहा है पछतावा
फिल्म एक्ट्रेस माही गिल का कहना है कि दबंग और दबंग 2 जैसी फिल्म करना उनके करियर के लिए नुकसानदेह साबित हुआ और उन्हें इन फिल्मों का करने का पछतावा है। अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप ने दबंग बनाई थी और उन्होंने इस फिल्म का ऑफर माही को दिया।
माही ने यह सोच कर फिल्म कर ली कि सलमान जैसे सितारे की फिल्म का हिस्सा होकर उनका अभिनय ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा, लेकिन फिल्म में उनका इतना छोटा और महत्वहीन रोल था कि दर्शकों को पसंद नहीं आया।
फिल्म निर्माता भी यह मान बैठे कि माही छोटे रोल करने को तैयार हैं, लिहाजा उनके पास इसी तरह के रोल के लगातार ऑफर आने लगे। माही को पहले तो समझ में नहीं आया कि इस तरह की फिल्में उन्हें क्यों ऑफर हो रही हैं। बात समझने में उन्हें देर लगी।
ALSO READ: धड़क : फिल्म समीक्षा
वे दबंग 2 भी नहीं करना चाहती थीं, लेकिन फिल्म के निर्माता अरबाज खान ने कहा कि चूंकि वे दबंग सीरिज का हिस्सा हैं इसलिए उन्होंने दबंग 2 की। दबंग 3 के लिए उन्हें अब तक एप्रोच नहीं किया गया है।
माही के मुताबिक उन्हें लीड रोल वाली फिल्में दबंग के बाद मिलना बंद हो गई और इससे उनके करियर में ठहराव आ गया और नुकसान उठाना पड़ा। अब माही 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' में नजर आएंगी जो 27 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
