Hanuman Chalisa
✕

शाहरुख या रणबीर के साथ नहीं बल्कि इस हीरो के साथ बनाएंगे करण जौहर अपनी अगली फिल्म

Updated: मंगलवार, 24 जुलाई 2018 (11:41 IST)
जब करण जौहर ने फिल्म का डायरेक्शन शुरू किया था तो शुरुआती फिल्में उन्होंने शाहरुख खान के साथ ही बनाई। साथ ही कह भी दिया कि वे शाहरुख के बिना कभी भी फिल्म नहीं बनाएंगे क्योंकि शाहरुख के सिवाय उन्हें कोई दूसरा हीरो सूझता ही नहीं। 
 
बाद में करण ने शाहरुख के बिना नए सितारों को लेकर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' निर्देशित की और वे अपनी ही कही बात को भूल गए। 'ऐ दिल है मुश्किल' में उन्होंने शाहरुख को छोटे-से रोल में लिया जबकि लीड रोल में रणबीर कपूर नजर आए। 
 
अब करण अपने डायरेक्शन में अगली फिल्म शुरू करने के मूड में हैं और उनकी इस फिल्म में न तो उन्होंने किंग खान को चुना है और न ही रणबीर कपूर को। ये है उनका स्टार ...

करण की अगली फिल्म में रणवीर सिंह नजर आएंगे जो 'पद्मावत' जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी इस साल दे चुके हैं। करण के खास दोस्त आदित्य चोपड़ा ने ही रणवीर सिंह को बॉलीवुड में मौका दिया था और उनका रणवीर पर बेहद विश्वास है। 
 
साथ ही रणवीर की पिछली कुछ फिल्मों ने अच्छी सफलता हासिल की है और वे इस समय ज्यादातर बड़े बैनर्स और निर्देशकों की पहली पसंद बने हुए हैं। इसीलिए करण ने भी अपनी अगली फिल्म उन्हीं के साथ बनाने का फैसला लिया है। एक और हीरो आएगा नजर... 

करण की यह फिल्म दो हीरो का प्रोजेक्ट है। रणवीर सिंह को तो उन्होंने फाइनल कर लिया है। अब दूसरे हीरो की तलाश है। सूत्रों का कहना है कि दूसरे हीरो के नाम पर वरुण धवन या सिद्धार्थ मल्होत्रा में से किसी को लिया जाएगा। वैसे वरुण को लेने का मन करण बना चुके हैं। 
 
वरुण को करण ने ही बॉलीवुड में मौका दिया था और उनके बैनर की कई फिल्में वरुण कर चुके हैं, लिहाजा उम्मीद है कि वरुण ही इस फिल्म में नजर आएंगे। वरुण और रणवीर पहली बार साथ में फिल्म करेंगे। 
 
यह फिल्म रोमांटिक होगी और हीरोइन का चुनाव स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद ही किया जाएगा। 

Show comments

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख