suvichar
✕

अजय देवगन क्यों नहीं कर रहे हैं शूटिंग?

Updated: मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (11:45 IST)
अक्षय कुमार ने शूटिंग शुरू कर दी है और एक फिल्म बेलबॉटम पूरी शूट कर डाली है। इन दिनों वे पृथ्वीराज नामक फिल्म शूट कर रहे हैं। आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा का काम शुरू कर दिया है। सलमान खान भी सेट पर लौट आए हैं। बिग बॉस के साथ-साथ राधे फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन अजय देवगन के बारे में कोई खबर नहीं है। 
 
अजय से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अजय को कोई जल्दी नहीं है। वे चाहते हैं कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न हुई परिस्थितियां और बेहतर हो, माहौल सुरक्षित हो, तभी वे शूटिंग करना शुरू करेंगे। 
 
अजय इन दिनों वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। खबर है कि वे एक स्क्रिप्ट भी लिख रहे हैं जिसका निर्देशन वे खुद करेंगे। अपने प्रोडक्शन हाउस तले कुछ फिल्मों का निर्माण भी वे करने वाले हैं जिसकी योजना वे बना रहे हैं। 
 
अजय के हाथों में इस समय भुज, मैदान, कैथी का रीमेक, चाणक्य और थैंक गॉड जैसी फिल्में हैं जिनका काम अलग-अलग स्तर पर चल रहा है। संभव है कि अजय दिवाली के बाद शूटिंग शुरू करें। 

Show comments

रजनीकांत की 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन दुनियाभर में कमाए इतने करोड़ रुपए

करोड़ों कमाने वाली अदा शर्मा के घर में नहीं है बेड, बताया क्यों पसंद है जमीन पर सोना?

महाष्टमी पर सौरव गांगुली के साथ उनके बचपन के दुर्गा पूजा पंडालों में जाएंगे राजकुमार राव

प्राइम वीडियो की सीरीज 'चार यार' का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी

'किस का किस्सा' में अपनी रियल लाइफ पार्टनर वंदना जोशी के साथ दिखेंगे प्रियंशु पैनयुली, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख