शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ajay devgn remembered his father veeru devgn on guru purnima
Written By
Last Modified: शनिवार, 24 जुलाई 2021 (17:56 IST)

गुरु पूर्णिमा पर अजय देवगन ने किया अपने पिता को याद, बोले- करियर का पाठ मैंने उनसे सीखा

गुरु पूर्णिमा पर अजय देवगन ने किया अपने पिता को याद, बोले- करियर का पाठ मैंने उनसे सीखा - ajay devgn remembered his father veeru devgn on guru purnima
गुरु पूर्णिमा का पर्व 24 जुलाई को पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने भी अपने पिता वीरू देवगन के साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया है। अजय ने अपने पिता के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा है। 

 
अजय देवगन अपने पिता को ही गुरु मानते थे और उन्हें याद करते हुए एक तस्वीर के साथ भावुक कर देने वाला नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, मैं अपने पिता और गुरु वीरू देवगन को इस शुभ दिन पर सलाम करता हूं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि जीवन और करियर का पाठ मैंने उनसे सीखा है। मेरे लिए यह एक मूल्यवान उपहार है जिसे मैं सम्मान की तरह अपने साथ रखता हूं।
 
अजय देवगन का यह पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि अजय अपने पिता के काफी करीब थे। वीरू देवगन बॉलीवुड के दिग्गज स्टंट निर्देशक थे। उन्होंने कई फिल्मों के लिए बतौर एक्शन निर्देशक काम किया था। इसके अलावा वीरू देवगन ने कई फिल्मों का भी निर्देशन किया था।
 
अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसके अलावा वह आरआरआर आ मसढस मसह नजर आएंगे। 
 
ये भी पढ़ें
शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा के बचाव में बोलीं- पोर्न नहीं एरोटिक फिल्में बनाते हैं