sundarkand

अजय देवगन ने 'पान मसाला एड' पर किया बचाव, चीज खराब है तो बेचने की इजाजत नहीं मिलना चाहिए

Updated: गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 (14:00 IST)
प्रशंसकों के दबाव के चलते अक्षय कमार ने पान मसाला विज्ञापन करने के लिए माफी मांग ली और करार तोड़ दिया। अक्षय का कहना है कि वे भविष्य में इस बात का ध्यान रखेंगे। 
 
अक्षय के विज्ञापन से अलग होते ही अन्य बॉलीवुड स्टार्स पर भी दबाव बन रहा है कि वे भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों का विज्ञापन न करें या कर रहे हैं तो अलग हो जाएं। 
 
अक्षय जो विज्ञापन कर रहे हैं उसमें उनके साथ शाहरुख खान और अजय देवगन भी हैं। अजय तो लंबे समय से इन उत्पाद का प्रचार कर रहे हैं। 
 
हाल ही में अजय अपनी आने वाली फिल्म 'रनवे 34' के प्रमोशन के लिए मीडिया के सामने थे और पान मसाला के विज्ञापन की बात निकली। अजय ने कहा कि मैं तो 'इलायची' का एड करता हूं। यदि यह चीज इतनी खराब है तो उसे बेचने की इजाजत नहीं मिलना चाहिए।' 
तकनीकी रूप से अजय की बात सही है और उन्होंने यह जिम्मा सरकार के हवाले कर दिया है, लेकिन एक स्टार होने के नाते अजय का भी कर्तव्य है क्योंकि फैंस बिना सोचे समझे उन उत्पादों का उपयोग शुरू कर देते हैं जिनका विज्ञापन उनके प्रिय सितारे करते हैं। साथ ही इलायची की आड़ में किसका विज्ञापन किया जा रहा है यह बात सभी जानते हैं। 

Show comments

पहली ही फिल्म से छाए डॉ. विशाल चतुर्वेदी, 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा नया अध्याय

करीना कपूर के बेटे तैमूर ने चुना बॉलीवुड से अलग करियर, फुटबॉलर या क्रिकेटर बनने का है सपना

रणवीर सिंह की टॉप 7 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सबसे आगे

प्रभास को क्यों कहा जाता है ‘डार्लिंग’? इन 7 किस्सों में छिपा है सुपरस्टार की सादगी का राज

कम स्क्रीन्स से शुरू हुआ सफर, 61 करोड़ पार पहुंची कमाई, अब ग्लोबल रिलीज होगी 'हनुमान अंश'

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख