शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ajay Devgn next with YRF to be a part of a superhero franchise
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 (18:28 IST)

अजय देवगन के साथ सुपरहीरो फ्रेंचाइजी बनाने की तैयारी में यशराज फिल्म्स?

अजय देवगन के साथ सुपरहीरो फ्रेंचाइजी बनाने की तैयारी में यशराज फिल्म्स? - Ajay Devgn next with YRF to be a part of a superhero franchise
बीते दिनों खबर आई थी कि अजय देवगन और आदित्य चोपड़ा ने सालों पुरानी दुश्मनी भुलाकर एक साथ फिल्म करने का फैसला किया है। यशराज बैनर जल्द ही 50 साल पूरे होने की खुशी में कुछ प्रोजेक्ट्स का ऐलान करेगा, जिसमें अजय देवगन की फिल्म भी शामिल है। अजय देवगन की यह अपकमिंग फिल्म निर्देशक राहुल रवैल के बेटे शिव रवैल निर्देशित करेंगे, जिनकी यह पहली फिल्म होगी।

अब सुनने में आ रहा है कि शिव रवैल की यह फिल्म एक सुपरहीरो ड्रामा होगी। अजय देवगन ने अपने करियर में कभी भी सुपरहीरो का किरदार नहीं निभाया है। सूत्रों की मानें तो आदित्य चोपड़ा, अजय देवगन की अपकमिंग सुपरहीरो फिल्म को फ्रेंचाइजी में बदलने की सोच रहे हैं।
 

यशराज बैनर जल्द ही अपने 50 साल पूरे होने का जश्न मनाएगा। कहा जा रहा है कि इस खास मौके पर वो कई बड़े कलाकारों के साथ फिल्में अनाउंस करेगा, जिसमें अजय देवगन, सलमान खान, शाहरुख खान, रितिक रोशन और जॉन अब्राहम जैसे लोगों के नाम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें
‍'बिग बॉस 2020' में नजर आ सकते हैं सिंगर कुमार सानू के बेटे, इन स्टार्स के नाम की भी चर्चा