शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ajay devgn film drishyam director nishikant kamat hospitalised in critical condition
Written By
Last Updated : बुधवार, 12 अगस्त 2020 (13:51 IST)

अजय देगवन की फिल्म 'दृश्यम' के निर्देशक निशिकांत कामत अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

अजय देगवन की फिल्म 'दृश्यम' के निर्देशक निशिकांत कामत अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर - ajay devgn film drishyam director nishikant kamat hospitalised in critical condition
Photo : Twitter
बॉलीवुड से लगातार एक के बाद एक बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। अब खबर आई है अजय देवगन की फिल्म दृश्यम का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर निशिकांत कामत की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
बताया जा रहा है कि निशिकांत कामत काफी समय से लिवर सिरोसिस से जूझ रहे हैं। अब एक बार फिर से उनकी यही समस्या बढ़ गई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, निशिकांत की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
फिलहाल परिवार की ओर से आधिकारिक तौर पर निशिकांत के स्वास्थ्य को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। फैंस अब उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
 
बता दें कि निशिकांत ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में रिलीज हुई मराठी फिल्म 'डोंबिवली फास्ट' से की थी। इसके बाद उन्होंने 2007 में अपनी इसी फिल्म का तमिल रीमेक बनाया। निशिकांत ने 2008 में आई फिल्म 'मुंबई मेरी जान' से बॉलीवुड में डायरेक्टर के तौर पर अपना सफर शुरु किया। 
 
निर्देशन के अलावा निशिकांत अभिनय में भी हाथ आजमां चुके हैं। खास बात तो यह है कि उनकी अदाकारी को भी खूब नवाजा गया। निशिकांत ने 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'हवा आने दे' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह 'रॉकी हैंडसम' में नेगेटिव किरदार निभाते हुए नजर आ चुके हैं।
 
ये भी पढ़ें
संजय दत्त की हेल्थ को लेकर पत्नी मान्यता बोलीं- संजू हमेशा एक फाइटर रहे हैं