dipawali
✕

सिंघम 3 को लेकर अजय देवगन ने किया इशारा

Updated: मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (13:01 IST)
सिंघम के किरदार में अजय देवगन को कितना पसंद किया जाता है ये बात सभी जानते हैं। सिंघम और सिंघम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। इसके बाद रोहित शेट्टी ने कॉप ड्रामा 'सिम्बा' रणवीर सिंह को लेकर बनाया और 'सूर्यवंशी' अक्षय कुमार को लेकर बना रहे हैं। 
 

मजेदार बात यह है कि सूर्यवंशी में सिम्बा और सिंघम भी नजर आएंगे। फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार फिल्म में एक लंबा एक्शन सीक्वेंस है जिसमें ये तीनों सितारे साथ में नजर आएंगे। 
 
अजय के फैंस अब सिंघम के तीसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं और वे चाहते हैं कि इस हिट फिल्म का तीसरा पार्ट जल्द से जल्द बनाया जाए। वे सिंघम को सिम्बा और सूर्यवंशी में छोटे-मोटे रोल करते देख ज्यादा खुश नहीं हैं और एक पूरी फिल्म में सिंघम को देखना चाहते हैं। 
 
हाल ही में अजय ने बताया कि सूर्यवंशी में सिंघम 3 को लेकर एक संकेत दिया गया है। यानी फिल्म में सिंघम 3 को लेकर इशारा किया गया है। इसका मतलब साफ है कि सिंघम 3 बनेगी। कुछ इस तरह का इशारा सिम्बा में भी सूर्यवंशी को लेकर किया गया था। 
 
अजय के फैंस को अब सूर्यवंशी का इंतजार है ताकि उन्हें पता चले कि सिंघम 3 कब आ रही है। वैसे रोहित शेट्टी गोलमाल 5 भी प्लान कर रहे हैं। अब सिंघम 3 पहले आएगी या गोलमाल 5, इसका पता शायद सूर्यवंशी से पता चलेगा। 

Show comments

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख