1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ajay devgn film drishyam 2 box office collection day 1

'दृश्यम 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर उम्मीद से ज्यादा किया कलेक्शन

movie drishyam 2
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 2' 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स ‍मिला है। फिल्म की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाकेदार रही है। 

 
'दृश्यम 2' ने पहले दिन ही उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन किया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.38 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को ‘दृश्यम 2’ की कमाई में और ज्यादा इजाफा होने की उम्मीद है।
 
फिल्म 'दृश्यम 2' भारत में 3302 और विदेश 858 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। बताया जा रहा है कि सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या इस हद तक बढ़ गई है कि दृश्यम 2 की मांग को पूरा करने के लिए मल्टीप्लेक्स चेन ने मध्य रात्रि शो जोड़े हैं। 
 
अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 2' मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर मलायम फिल्म 'दृश्यम 2' का हिंदी रीमेक है। फिल्म को अभिषेक पाठक ने निर्देशित किया है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना अहम किरदार निभा रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
ज़ीनत अमान के बारे में 30 जानकारियां... बोल्डनेस को दी नई परिभाषा