Daily Horoscope
Wed, 25 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Aishwarya Rai Bachchan, Ranbir Kapoor, Karan Johar

इस युवा अभिनेता की मुरीद हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय रॉकस्टार रणबीर कपूर की मुरीद बन गई हैं। ऐश्वर्या इन दिनों करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर के साथ काम कर रही हैं। फिल्म में अनुष्का शर्मा की भी अहम भूमिका है। ऐश्वर्या का कहना है कि रणबीर ऐसे अभिनेता हैं जो बेहद टेंशन भरे माहौल को भी खुशनुमा बना सकते हैं। रणबीर का सेंस ऑफ ह्यूमर बेहद उम्दा है। करण का कहना है कि फिल्म में ऐश्वर्या और रणबीर की अलग उम्र के बावजूद एक जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। 
ऐश्वर्या ने बताया कि वह पहली बार रणबीर के साथ काम नहीं कर रही हैं। अपने करियर की शुरुआत में ऐश्वर्या ने ऋषि कपूर के निर्देशन में फिल्म 'आ अब लौट चलें' में केंद्रीय भूमिका निभाई थी। उस समय भी रणबीर अपने पिता के साथ हर समय सेट पर मौजूद रहते थे। वह एक तरीके से अपने पिता को असिस्ट कर रहे थे।
 
ऐश्वर्या ने बताया "मैं रणबीर से काफी लंबे अरसे बाद सेट पर मिली, लेकिन वह सचमुच अद्भुत है। हम मिलकर काफी मस्ती करते हैं और इसका असर फिल्म में साफ नजर आने वाला है। रणबीर युवा कलाकार होते हुए भी बेहद सधे हुए व्यक्ति हैं।"(वार्ता) 
ये भी पढ़ें
#webviral पुलिस का 'भोंपू अभियान' जाहिर होगा अपराधियों का नाम