मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. after sonakshi sinha wedding shatrughan sinha admited in hospital
Last Modified: शनिवार, 29 जून 2024 (11:51 IST)

बेटी सोनाक्षी की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती, पिता को देखने पति जहीर संग पहुंचीं एक्ट्रेस

Sonakshi Sinha
Shatrughan Sinha health update: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंधी हैं। दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की। सोनाक्षी और जहीर की शादी में दोनों के परिवार के अलावा खास दोस्तों ने शिरकत की। बेटी की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की थी। 
 
वहीं अब खबर आ रही है कि बेटी सोनाक्षी की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता का हालचाल लेने सोनाक्षी भी अपने पति जहीर संग अस्पताल पहुंची थीं। 
 
शत्रुघ्न सिन्हा को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के अनुसार शत्रुघ्न पूरी तरह से ठीक हैं और वे सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए गए हुए थे। बेटी की शादी की भाग दौड़ के बाद उनका रूटीन चेकअप हुआ है। 
 
बता दें कि सोनाक्षी और जहीर को अस्पताल के बाहर स्पॉट होने के बाद ये भी अफवाहें फैलने लगी की एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। हालांकि अब साफ हो गया है कि वह अपने पिता को देखने अस्पताल पहुंची थीं। 
ये भी पढ़ें
वेब सीरीज शोटाइम का ट्रेलर रिलीज, इस दिन से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होंगे सभी एपिसोड्स