dharma sangrah
✕

'ओम : द बैटल विद इन' के लिए आदित्य रॉय कपूर ने की कड़ी मेहनत, स्टैमिना बढ़ाने के लिए करते थे यह काम

Updated: शनिवार, 12 मार्च 2022 (15:25 IST)
बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर जल्द ही फिल्म 'ओम : द बैटल विद इन' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें आदित्य एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में आदित्य के साथ संजना सांघी लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

 
कपिल वर्मा के निर्देशन बन 'ओम : द बैटल विद इन' आदित्य एक इंटेंस एंग्री यंग मैन का किरदार निभाते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस किरदार के लिए आदित्य को एक मजबूत बॉडी बनाने की जरूरत थी, जिसके लिए आदित्य ने जी-तोड़ मेहनत की है। 
 
करीब पांच महीने की लगातार ट्रेनिंग के बाद आदित्य अपने किरदार में ढलने के लिए कामयाब हो पाए। बताया जा रहा है कि आदित्य ने फिल्म के लिए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, ताई ची कुंग फू, क्राव मागा और असॉल्ट वेपन ट्रेनिंग (हथियारों को कैसे संभालना है) कोर्स किया। 
 
आदित्य रॉय कपूर अपना स्टैमिना बढ़ाने के लिए हर ट्रेनिंग के बाद तकरीबन 20 मिनट की दौड़ लगाते थे। हर दिन तकरीबन 3 घंटे वे अपनी बॉडी पर काम करते थे।
 
'ओम: द बैटल विद इन' दुनियाभर में 1 जुलाई 2022 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग 2020 में शुरू हुई थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से शूटिंग पूरी नहीं हो पाई। आखिरकार 2 साल से बाद यह फिल्म जुलाई में रिलीज होने वाली है।
 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख