Daily Horoscope
✕

शाहरुख खान की डूबती नाव बचाएंगे आदित्य चोपड़ा

Updated: मंगलवार, 30 जुलाई 2019 (19:44 IST)
कुछ फिल्मों की असफलता ने शाहरुख खान को उदास कर दिया है और 'ज़ीरो' की नाकामयाबी के बाद उन्होंने फिल्म साइन करना ही बंद कर दिया है। वे कहते हैं कि अब एक्टिंग का मन नहीं होता। जब तक कोई धांसू स्क्रिप्ट नहीं मिलेगी जिसे सुन कर फिर से कैमरे के सामने अभिनय करने की इच्छा हो तब तक फिल्म नहीं करूंगा। 
 
किंग खान को मधुर भंडारकर से लेकर तो राजकुमार हिरानी तक अपनी फिल्मों में लेना चाहते हैं, लेकिन ये चर्चाएं लंबे समय से हवा में तैर रही हैं और अब तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। 
 
दूसरी ओर ताजा खबर शाहरुख के बारे में यह आई है कि वे आदित्य चोपड़ा के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। उनके डूबते करियर को आदित्य संवारेंगे। 
 
शाहरुख को लेकर आदित्य ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'मोहब्बतें' और 'रब ने बना दी जोड़ी' जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। संभव है कि अबकी बार भी दोनों कामयाबी का इतिहास रच दें। 
 
सूत्रों के अनुसार यह एक रोमांटिक फिल्म होगी जिसमें शाहरुख अपने चिर-परिचित अंदाज में दिखाई देंगे। शाहरुख के फैंस को तो अब इस बात का इंतजार है कि उनके प्रिय हीरो जल्दी से जल्दी कोई फिल्म साइन करें और फिर से बिग स्क्रीन पर नजर आएं। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख