1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. adipurush controversy supreme court relief to makers

'आदिपुरुष' के मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, खारिज की फिल्म बैन करने की याचिका

Movie Adipurush controversy
Supreme Court verdict on Adipurush: साउथ सुपर‍स्टार प्रभास की हालिया रिलीज फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर जमकर बवाल मचा था। इस फिल्म के डायलॉग और कलाकारों के चित्रण पर लोगों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। फिलल्म को लेकर इतना विवाद हुआ कि मामला कोर्ट तक जा पहुंचा था। 'आदिपुरुष' को लगातार बैन करने की मांग की जा रही थी।
 
अब सुप्रीम कोर्ट ने आदिपुरुष के खिलाफ दायर याचिका पर फैसला दे दिया है। वकील ममता रानी ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए आदिपुरुष के निर्माताओं के खिलाफ याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने आदिपुरुष के निर्माताओं को बड़ा राहत दी है। 
 
सुप्रीम कोर्ट ने आदिपुरुष का सीबीएफसी सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि सीबीएफसी अपना काम करता है और उसकी ओर से जारी सर्टिफिकेट को चुनौती पर सीधे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकती।  
 
सुप्रीम कोर्ट ने आदिपुरुष के निर्माताओं के खिलाफ विभिन्न उच्च न्यायालयों में चल रही सुनवाई पर भी रोक लगा दी है। प्रभास और कृति सेनन स्टारर 'आदिपुरुष' 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। विवाद की वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
टमाटर के दाम ने बढ़ाई शिल्पा शेट्टी की 'धड़कन', एक्ट्रेस का फनी वीडियो वायरल