1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Adah Sharma Hospitalised Due To Food Allergy

अदा शर्मा की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Adah Sharmas health deteriorated
Adah Sharma hospitalized: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा को फिल्म 'द केरल स्टोरी' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। इस फिल्म की सक्सेस के बाद अदा के पास कई प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। इसी बीच अदा शर्मा के फढंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, एक्ट्रेस को फूड एलर्जी और डायरिया के कारण अस्पताल भर्ती कराया गया है। 
 
खबरों के अनुसार शो 'कमांडो' के प्रमोशन्स से ठीक पहले अदा शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वह फूड एलर्जी और गंभीर डायरिया से पीड़ित है। फिलहाल अदा अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। 
 
बता दें कि अदा शर्मा जल्द ही एक्शन थ्रिलर सीरीज 'कमांडो' में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में अदा के साथ एक्टर प्रेम पराजी मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। 'कमांडो' फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2013 में 'कमांडो: ए वन मैन आर्मी' से हुई थी, जिसमें विद्युत जामवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रॉकस्टार डीएसपी के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनके म्यूजिकल सफर के बारे में