sundarkand

एक्ट्रेस सारा खान आईं कोरोनावायरस की चपेट में, खुद को किया होम क्वारंटाइन

Updated: गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (17:31 IST)
कोरोनावायरस की चपेट में कई सेलेब्स आ रहे हैं। अब छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा सारा खान भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी है।

 
सारा ने अपनी पोस्ट में लिखा, दुर्भाग्यवश आज मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। अथॉरिटी और डॉक्टर ने मुझे घर पर ही क्वारंटीन होने की सलाह दी है। मैं ठीक महसूस कर रही हूं और जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद करती हूं।' 
 
सारा के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस जल्द से जल्द उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें आराम करने और अपना बेहतर ध्यान रखने की भी सलाह दी है।
 
खबरों के अनुसार सारा ने बताया, मैं कुछ दिनों से मौसम के कारण अच्छा महसूस नहीं कर रही थी। इसलिए मैंने काम से भी छुट्टी ली। बाद में जब मैंने कोरोना टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मैं अपने डॉक्टर की सलाह का पालन कर रही हूं। उम्मीद है मैं जल्द ठीक हो जाऊंगी।
 
उन्होंने कहा, मुझमें कोई लक्षण नहीं है। लेकिन लक्षण होने और न होने दोनों ही हालातों में स्वछता और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना है। जो भी कुछ दिनों में मेरे करीब आए हैं मैं उन सभी लोगों को टेस्ट करवाने की सलाह दूंगी। 
 
सारा खान के अभिनय करियर की बात करें तो उन्हें खासतौर पर उनके फैंस उन्हें स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'बिदाई' की साधना के रूप में जानते हैं। अपने पहले ही सीरियल से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। वैसे, इन दिनों उन्हें एंड टीवी के लोकप्रिय शो 'संतोषी मां- सुनाएं व्रत कथाएं' में देखा जा रहा है। इस शो में देवी पॉलमी की भूमिका निभा रही हैं।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख