Last Modified:
Thursday, 9 February 2017 (23:23 IST)
अभिनेता नील नितिन परिणय सूत्र में बंधे
Publish Date: Thu, 9 Feb 2017 (23:23 IST)Updated Date: Thu, 9 Feb 2017 (23:26 IST)
उदयपुर। फिल्म अभिनेता नील नितिन मुकेश अपने बचपन की मित्र रुकमणी सहाय के साथ रात यहां परिणय सूत्र में बंध गए। शहर की एक पंच सितारा होटल में आयोजित शाही शादी में बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर सहित कई नामी-गिरामी हस्तियां शामिल हुईं।
इससे पहले कल रात मेहंदी समारोह एवं महिला संगीत की रस्म निभाई गई। राजस्थानी अंदाज में निभाई गई शादी की रस्म में भाग लेने के लिए नील एवं रुक्मणी का परिवार एवं उनके रिश्तेदार के अलावा अन्य कई लोग उदयपुर आए। (वार्ता)