dharma sangrah

आश्रम 3 की कहानी क्या बदनाम आश्रम और निराला का हो जाएगा पर्दाफाश

Published: मंगलवार, 31 मई 2022 (13:05 IST)
आश्रम (Aashram3) वेबसीरिज ने भारत में लोकप्रियता का नया रिकॉर्ड बनाया है। दूसरे सीज़न के बाद तीसरा सीज़न एमएक्स प्लेयर पर 3 जून से शुरू होने जा रहा है और इसके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रकाश झा की इस वेबसीरिज (Aashram3) में बॉबी देओल लीड रोल में हैं। ईशा गुप्ता भी नजर आने वाली है। एक बार फिर से लौट आया है, काशीपुर वाले बाबा का साम्राज्य। एक बार फिर से कानों में गूंजेगी जपनाम की आवाज। एक बार फिर से बाबा के काले मनसूबों का फैलेगा मायाजाल और एक बार फिर से बाबा की अंधेर नगरी में जुल्म मचाएगी हाहाकार। 
 
बाबा निराला लौट आया है और तीसरे सीज़न में वह और शक्तिशाली और चतुर है, जो इस इस बार सिर्फ बाबा का चोला ओढे नहीं बल्कि कलयुग का भगवान बनकर खुल्लम खुल्ला भक्तों के आस्था से खिलवाड़ करेगा क्योंकि अब तो ये आश्रम एक बदनाम आश्रम हो गया है। 
 
MX Player का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो आश्रम (Aashram3) , महापाप के इर्द-गिर्द घूमता है। एक बदनाम आश्रम का बाबा जो अपने अनुकूल हर नियम को मोड़ते रहा है। अब, सत्ता के लिए उसकी लालसा तेज हो गई है, जिससे वह अजेय हो गया है। वह सोचता है कि वह भगवान है।  आश्रम की शक्ति चरम पर है। इस 'बदनाम' आश्रम में महिलाओं का शोषण जारी है, नशीली दवाओं का व्यापार फल-फूल रहा है और वह शहर की राजनीति को नियंत्रित करता है। 
 
दूसरी ओर, भगवान निराला से बदला लेने के लिए पम्मी की रातों की नींद उड़ी हुई है। क्या उजागर सिंह पम्मी को न्याय दिलाने और 'बदनाम' आश्रम का पर्दाफाश करने में मदद कर पाएंगे? इन सारे सवालों के जवाब आश्रम 3 (Aashram3) में मिलेंगे।

Show comments

'बिग बॉस' के 20 साल: घर के हर राज से वाकिफ सलमान खान, जानिए क्यों 'वीकेंड का वार' उनके बिना लगता है अधूरा

व्हाइट ट्रांसपेरेंट साड़ी में मौनी रॉय ने ढाया कहर, बोल्ड अंदाज के साथ दिखी देसी नजाकत

विजय सेतुपति की 'महाराजा' रचने जा रही इतिहास, हॉलीवुड में रीमेक होने वाली पहली तमिल फिल्म बनी

विजय वर्मा ने शुरू की 'मटका किंग' सीजन 2 की शूटिंग, शेयर की स्क्रिप्ट की पहली झलक

Bigg Boss 20 में टास्क बना जंग का मैदान, अरिश्फा खान से भिड़े स्काउट ओपी, बोले- पटक के फेंक दूंगा साइड में

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख