सम्बंधित जानकारी
- फिल्म 'लापता लेडीज' की लीड कास्ट के लिए 5000 एस्पायरिंग एक्टर्स के हुए थे ऑडिशन
- परिणीति चोपड़ा ने हाथों में पहना राघव के नाम का चूड़ा, देखिए एक्ट्रेस की शादी की अनसीन तस्वीरें
- इस वजह से पूजा बत्रा ने पहले पति से ले लिया था तलाक
- 'ड्रीम गर्ल 2' एक ऐसी फिल्म थी जिसमें मेरे बचपन की 'चाची 420' की यादें ताजा हो गईं : आयुष्मान खुराना
- 'टाइगर 3' में कैटरीना कैफ संग टॉवल फाइट पर मिशेल ली बोलीं- टॉवल को उचित स्थान पर रहना आवश्यक था..
आशका गोराडिया बनीं मां, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म | Aashka Goradia And Brent Globe Blessed With A Baby Boy
Aashka Goradia becomes mother: फेमस टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया के घर किलकारियां गूंज गई है। एक्ट्रेस ने 37 साल की उम्र में एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने 27 अक्टूबर अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। आशका ने इस साल मदर्स डे के मौके पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
आशका के पति ब्रेंट गोबल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके आशका के मां बनने की खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने अस्पताल के कमरे से अपने बच्चे की पहली झलक दिखाई है। तस्वीर में आशका और ब्रेंट को अपने बच्चे का हाथ पकड़े हुए दिख रहे हैं।
इस पोस्ट के साथ कपल ने अपने बच्चे का नाम भी खुलासा किया है। उन्होंने लिखा, आज सुबह 7:45 बजे, विलियम अलेक्जेंडर इस दुनिया में आए और सीधे हमारे दिल में बस गए। मैं जीवन के आखिरी दिन तक इस दिन को याद करूंगा। आशका ने ऊपर वाले की कृपा से बच्चे को जन्म दिया।
उन्होंने लिखा, आशका आराम कर रही हैं और पास में ही हमारा बच्चा भी लेटा है। मैंने इतना अच्छा कभी महसूस नहीं किया। अब और हर दिन, मेरे पास ईश्वर के अस्तित्व का जीवंत प्रमाण होगा।
बता दें कि आशका गोराडिया ने 1 दिसंबर 2017 को ब्रेंट ग्लोब के साथ शादी रचाई थी। दोनों पहली बार बेगास में मिले थे। हालांकि शुरुआत में आशका इतनी सीरियस नहीं थीं, लेकिन बाद में उन्हें अपनी फीलिंग्स का एहसास हुआ और उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला किया।
Edited By : Ankit Piplodiya
