1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aamir khans daughter ira khan reveals she is clinically depressed

4 साल से डिप्रेशन से जूझ रहीं आमिर खान की बेटी इरा, वीडियो शेयर कर बोलीं- क्लिनिकली डिप्रेस्ड हूं

Aamir Khan
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इरा खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि वह पिछले चार साल से डिप्रेशन से जूझ रही हैं।

 
इरा खान ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो अपने डिप्रेशन की बात साझा करती नजर आ रही हैं। इरा वीडयो में कहा रही हैं, मैं पिछले चार साल से क्लिनिकली डिप्रेस्ड हूं। एक साल से मैं अपनी मेंटल हेल्थ पर कुछ करना चाहती थीं लेकिन, मुझे पता नहीं था कि मैं क्या करुं। ऐसे में मैंने सोचा कि आपको भी अपने सफर में शामिल किया जाए।
 
वह कहती हैं, मुझे उम्मीद है कि हम अपने आप को और बेहतर ढंग से जानेंगे और हमारी मेंटल हेल्थ बेहतर होगी। मैंने सोचा कि क्यों न आप लोगों के साथ ढेर सारी बात की जाए।
 
इरा खान ने वीडियो के साथ लिखा, कई चीजें चल रही है, कई लोगों को बहुत कुछ कहना है। चीजें बहुत ज्यादा कंफ्यूजिंग हैं और स्ट्रेस से भरी है। एक ही बार में सभी बातें कहना बहुत ही मुश्किल है। मैंने कुछ रास्ता निकाला है कि कैसे लोगों को मेंटल हेल्थ के बारे में समझाएं। हमारे साथ आएं और इस सफर में जुड़े। एक बातचीत तो शुरू करें। हैप्पी वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे।
 
अगला लेख
Bigg Boss 14 : निक्की तंबोली बनीं पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट, मिलेगी यह पावर